Bikaner Live

मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री राजस्थान में कौन?

भाजपा हाईकमान ने फिर चौंकाया; दो डिप्टी सीएम होंगे; शिवराज इस्तीफा देने राजभवन रवाना

भोपाल
सीएम के रूप में नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं। हालांकि डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे।

नए सीएम के नाम ऐलान के बाद शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से इस्तीफा देने राजभवन रवाना हो गए हैं।

फोटो सेशन में तीसरी पंक्ति में बैठे, मीटिंग में सीएम के रूप में नाम का ऐलान

फोटो सेशन के दौरान मोहन यादव तीसरी पंक्ति में बैठे थे। थोड़ी ही देर बाद सीएम के रूप में उनके नाम का ऐलान हो गया।
फोटो सेशन के दौरान मोहन यादव तीसरी पंक्ति में बैठे थे। थोड़ी ही देर बाद सीएम के रूप में उनके नाम का ऐलान हो गया।
बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले सभी नवनिर्वाचित विधायकों का फोटो सेशन हुआ। जिसमें मोहन यादव आगे से तीसरी पंक्ति में बैठे थे। फोटो सेशन के बाद बैठक शुरू हुई। जिसमें सीएम के रूप में मोहन यादव के नाम का ऐलान हो गया।

मोहन यादव बोले- मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा।

मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव ने कहा कि मेहनत का फल अच्छा होता है। खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। भगवान महाकाल ने मेहनत का फल दिया है।

मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम होंगे। वे उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।
मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम होंगे। वे उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।
ABVP से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर

उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव मप्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। ये दूसरा मौका है जब मालवा अंचल से भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा दिया है। इससे पहले देवास जिले से आने वाले कैलाश जोशी मप्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से अपनी राजनीति की शुरूआत की। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में कई पदों पर रहे।

2004 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य
2004 में सिंहस्थ केंद्रीय समिति के सदस्य
2004 से 2010 उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
2011 से 2013 तक मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष
2013 में पहली बार विधायक बने

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण से विधायक बने। इसके बाद 2018 और 2023 का चुनाव भी जीते। 2 जुलाई 2020 को उन्हें शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया था। 1965 को उज्‍जैन में पूनमचंद यादव के घर जन्‍में, मोहन यादव एमए, पीएचडी हैं। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है और उन्‍हें दो बेटे और एक बेटी हैं।

विवादों से रहा है नाता

उज्जैन के मास्टर प्लान को लेकर चुनाव से पहले कांग्रेस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोहन यादव ने परिवार के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मास्टर प्लान को गलत तरीके से पास किया गया। इन आरोपों के बाद सरकार ने उज्जैन के मास्टर प्लान को लागू करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि मोहन यादव ने इस तमाम आरोपों को खारिज किया।

माता सीता को लेकर रहे हैं विवाद में

मोहन यादव ने माता सीता को लेकर विवादित बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि ‘मर्यादा के कारण राम को सीता को छोड़ना पड़ा। उन्होंने वन में बच्चों को जन्म दिया। कष्ट झेलकर भी राम की मंगलकामना करती रहीं। आज के दौर में ये जीवन तलाक के बाद की जिंदगी जैसा है’।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!