Bikaner Live

विप्र सेना प्रमुख ने जयपुर में किया विधायक व्यास का अभिनंदन

जयपुर/बीकानेर, 11 दिसंबर। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी के नेतृत्व में सोमवार को जयपुर में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विप्र सेना प्रमुख ने व्यास का साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। तिवाड़ी ने कहा कि विप्र समाज के जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ने बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यास विप्र समाज को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ाएंगे और समाज का प्रभावी नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि विप्र समाज ने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित और संवर्धित किया है। साथ ही आध्यात्म और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में भी योगदान दिया है। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा में भी समाज का भरपूर प्रतिनिधित्व रहेगा।
बीकानेर पश्चिम विधायक व्यास ने विप्र सेना द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि विप्र सेना ने प्रदेश भर के विप्र बंधुओं को संगठित किया है। समाज के लिए यह बेहतर पहल है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार किराडू का भी अभिनंदन किया गया। इस दौरान अंकुर तिवाड़ी, विशेष तिवाड़ी, गोविंद जोशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!