Bikaner Live

जमीनी कार्यकर्ता को सीएम बनाना..भाजपा में ही संभव : महावीर रांका


बीकानेर। सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री मनोनीत करने, दियाकुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाने एवं वासुदेव देवनानी को स्पीकर नियुक्त करने पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि पहली बार के विधायक और जमीनी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाना यह भाजपा में ही संभव हो सकता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो वंशवाद को कभी पनपने नहीं देती और संगठन के कार्यकर्ता को प्राथमिकता देती है। रांका ने कहा कि नवनियुक्त भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की राह पर अग्रसर होगा। शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर महावीर रांका के कार्यालय में युधिष्ठरसिंह भाटी, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, राजेन्द्र व्यास, झंवरलाल गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!