Bikaner Live

भजनलाल जी शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर विप्र सेना मोदी जी का जताया आभार

बीकानेर, उप नगर गंगाशहर न्यूज
सांगानेर विधायक श्री भजनलाल जी शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को विप्र सेना जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार जाजड़ा के नेतृत्व में गंगाशहर के गोतम मार्ग, गौतम चौक पर भवय आतिशबाजी एवं पटाखे चला कर खुशियां मनाई गई । भगवान परशुराम के जयकारे लगाये और मीठाई बाटी इस अवसर पर विप्र सेना के राष्ट्रीय सलाहकार श्री गोपाल जोशी पुनास एवं विप्र सेना प्रदेश उपाध्यक्ष जेना महाराज, महादेव जी उपाध्याय, रविंद्र जी जाजड़ा, पवन जी सारस्वत ,दिनेश जी जोशी, पार्षद राम दयाल जी पंचारिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर बच्छ, धीरज पंचारिया ,महेंद्र कुमार शर्मा, गौतम नारायण सेना के अध्यक्ष मानक बच्छ, गौ सेवक लक्ष्मण उपाध्याय ,रामदेव पाईवाल,
(GST GROUP )
गोतम सेवा ट्रस्ट के सभी सम्मानित ट्रस्टी अपनी पूरी टीम के साथ और बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे इस दौरान जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार जी जाजड़ा ने बताया कि विप्र सेना के प्रमुख श्री सुनील जी तिवाडी के नेतृत्व मे प्रदेश मे विप्र समाज को एक जुट किया गया और उसका परिणाम भी आपके सामने आने लग चुका है, 33 वर्षों के बाद राजस्थान को ब्राह्मण के रूप में मुख्यमंत्री मिला यह संपूर्ण विप्र समाज के लिए गौरव की बात है शर्मा की अगवाई में प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा, इन्द्र कुमार जाजड़ा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!