Bikaner Live

अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ कार्यकर्ता भी भाजपा में महत्वपूर्ण- डॉ.सिद्धार्थ असवाल, लोकसभा बीकानेर

देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता और अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ कार्यकर्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना संगठन और सत्ता में बैठे हुए बड़े पद पर पदाधिकारी हैं।
भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पार्टी विद डिफरेंस के मॉडल पर कार्य करती है। हाल ही में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को सर्व समिति से निर्वाचित किया गया है जो इसका एक उपयुक्त उदाहरण है।

उपमुख्यमंत्री पद पर श्रीमती दिया कुमारी एवं डॉ प्रेमचंद बैरवा को नियुक्त किया गया है जिससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और समय आने पर उन्हें उचित दायित्व दिया जाता है।

राजस्थान की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बनने की खुशी में डॉ सिद्धार्थ असवाल ने हनुमानगढ़ प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री महावीर रांका बीकानेर के उपाध्यक्ष डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पार्षद हिमांशु शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राजेंद्र गुप्ता सुनील रामावत, इमरान उस्ता, श्री शीशराम खिलेरी को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया एवं देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post