Bikaner Live

आईजीएनपी नहरों का चक्रीय कार्यक्रम जारी


बीकानेर, 14 दिसंबर।
इंदिरा गांधी नहर परियोजना की फसल रबी 2023 -24 के दौरान 14 दिसंबर 2023 प्रातः 6 बजे से दिनांक 31 दिसंबर 2023 प्रातः 6 बजे तक नहरों को 4 में से दो समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।
सिंचित क्षेत्र विकास के अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 14 दिसंबर 2023 प्रातः 6 बजे से 22 दिसंबर 2023 सायं 6 बजे तक ब, द, अ,स रहेगा। इसी प्रकार 22 दिसंबर 2023 शाम 6 बजे से 31 दिसंबर 2023 प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह स, अ, ब, द रहेगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post