
स्ववृत्त लेखन पर डूँगर कॉलेज में व्याख्यान आयोजित
बीकानेर , 15 दिसंबर , 2023।इंगलिश लैंग्वेज लैब, राजकीय डूँगर महाविद्यालय बीकानेर एवं ई.एल.टी.ए.आई. बीकानेर चैप्टर के द्वारा “बिज़नेस कम्युनिकेशन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के संयोजक डॉ शशि कान्त आचार्य ने आमंत्रित व्याख्याता डॉ उमाकान्त व्यास, एवं सभी संकाय सदस्यों का स्वागत किया।
लैंग्वेज लैब की संयोजक डॉ. सोनू शिवा ने व्याख्यान के बारे में बताया कि इस तरह के व्याख्यान छात्रों के अकादमिक विकास में सहायक होते हैं एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए तैयार करते है। आमंत्रित सहायक आचार्य डॉ उमाकान्त ने “स्ववृत्त लेखन” की बारीकियों के बारे में बताया एवं छात्रों से उनका स्ववृत्त बनवाया।
कार्यक्रम में बीकानेर चैप्टर के वाईस प्रेसिडेंट डॉ सुनील दत्त व्यास, मनीष महर्षि, ई.एल.टी.ए.आई सदस्य डॉ. संपत भादु एवं डॉ.निर्मल रांकावत , डॉ. घनश्याम बिट्ठू भी उपस्थित रहे। यह कार्यशाला तीन दिवसीय है, अंतिम दिन कार्यशाला के साक्षात्कार दक्षता पर व्याख्यान आयोजित करवाया जाएगा।












