
पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन में सीएम भजनलाल, चार आईएएस अधिकारियों को किया एपीओ
मुख्यमंत्री ने कुलदीप राका, गौरव गोयल, आरती डोगरा और राजन विशाल को अगले आदेशों तक एपीओ करने का आदेश जारी किया। इसके साथ मुख्यमंत्री द्वारा आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को अपना विशेष अधिकारी नियुक्त किया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा निदेशालय में जितने भी अधिकारी डेपुटेशन पर लगे हैं, उन्हें तुरंत रिलीव कर डेपुटेशन खत्म करने के आदेश भी जारी किए। जिसके चलते उन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने जिले में पहुंचना होगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए चार आईएएस अफसर को एपीओ कर दिया।














