Bikaner Live

युवा वर्ग में बढ़ते नशे एवं अपराध पर चर्चा के साथ जिला कलक्टर का अभिनंदन

युवा वर्ग में बढ़ते नशे एवं अपराध पर चर्चा के साथ जिला कलक्टर का अभिनंदन

16दिसंबर, श्री गंगानगर, श्री गुरु अर्जन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा श्री गंगानगर के जिला कलेक्टर अंशदीप को सम्मान प्रतीक, हनुमान चालीसा एवं सेनीटाइजर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु अर्जुन दास जी के साथ वकील गोपाल व अनुज मल्होत्रा भी साथ रहे। कलेक्टर साहब द्वारा गुरुजी का अभिनंदन किया गया और संस्था द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद दिया गया। गुरूजी द्वारा चिन्ता व्यक्त करते हुए युवा वर्ग में बढ़ते नशे एवं अपराध पर चर्चा की गई। संस्था द्वारा समय-समय पर नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाए जाते रहे है, इससे अवगत कराया गया। कई सामाजिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई और सुझाव भी दिए गए। गुरूजी द्वारा दिए गए सुझावों को जरूर अमल में लाया जाएगा, इसका कलेक्टर साहब ने आश्वासन दिया। गुरु अर्जुन दास जी ने कहा कि युवा जब तक मन से साथ नहीं देता जब तक हमारे प्रयास सार्थक कैसे होंगे आओ मिलकर आगे बढ़ें राष्ट्रीय हित सर्वोपरि मानकर अपना योगदान दे
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post