
सारस्वा परिवार ( बिदाणी ) की पहली बच्ची माया सारस्वा का अध्यापिका चयन
राजस्थान अध्यापक सलेक्शन परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें विभिन्न क्षेत्र के लङके और लङकीयों का सेकेंड ग्रेड अध्यापक और अध्यापिका का चयन हुआ है जिसमें सारस्वत समाज कुंडिया की ह्रदय स्थली खारङा के सारस्वा परिवार ( बिदाणी ) की पहली बच्ची माया सारस्वा सुपुत्री नंदलाल सारस्वा का अंतिम रूप में चयन हुआ है एक साधारण किसान परिवार की बच्ची ने कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक की पढाई गाँव खारङा में ही संपूर्ण की थी इनके पिताजी चैन्नई में सर्विस करते थे और माता साधारण अनपढ होकर भी बच्चो को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई थी माया का छोटा भाई भवानीशंकर सारस्वा ने भी पढाई के क्षेत्र उपलब्धि हासिल की है बीकानेर संभाग में 2022 में आईआईटी-जेईई में प्रथम स्थान हासिल किया था और आल इण्डिया रैंक में 801 वीं रैंक Without EWS हासिल की ओर आईआईटी धनबाद माइन्स में दूसरे साल में अध्ययन कर रहा है परमपिता परमेश्वर और गुरूदेव प्रेम जी मास्टर के सानिध्य में इस मुकाम तक पहुंचकर माता पितामह और परिवार का नाम रोशन किया है















