Bikaner Live

विधायक व्यास ने फोटोग्राफी के पुरोधा पुरोहित को अर्पित की श्रद्धांजलि


बीकानेर, 16 दिसंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास में शनिवार को जयपुर में स्व. केसरीमल पुरोहित के आवास पहुंचकर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।
व्यास ने कहा कि केसरीमल पुरोहित फोटोग्राफी के पितामह थे। उन्होंने इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के मुख्य फोटो अधिकारी के रूप में उन्होंने देश के विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों के साथ कार्य किया। उस दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेहतर परिणाम दिए।
इस दौरान बृज रतन पुरोहित, नरेंद्र पुरोहित, श्री कृष्ण पुष्करणा, शरद व्यास, गिरिराज आचार्य, घनश्याम व्यास, योगेंद्र रंगा, बीएस रंगा तथा गीता पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!