Bikaner Live

वृक्षित फाउंडेशन व दैनिक ख़बरां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में 300 लाभर्थियों को लगी डोज

वृक्षित फाउंडेशन व दैनिक ख़बरां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में 300 लाभर्थियों को लगी डोज

बीकानेर। वृक्षित फाउंडेशन व दैनिक ख़बरां न्यूज़ चैनल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को यूपीएचसी 7 सुदर्शना नगर के सामुदायिक भवन में वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का विधिवत उद्घाटन आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. महबूब अली दाऊदी ने किया । वेक्सीनेशन शिविर में लाभार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमे करीब 300 से अधिक लोगो को कोविशिल्ड की डोज लगाई गई । शिविर के समापन अवसर पर दैनिक खबरां की टीम द्वारा शिविर में नर्सिंग स्टाफ सहित आरसीएचओ व डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर में सोहेल भाटी, गोविंद छिंपा‌, तानिमा, विशाल, साहिल, गौरव, गुंजन, मेघना,हेमेंद्र, कुनाल, नूर, चैतन्य, राघव, दिपेश, डॉ.भवानी सिंह, दयाराम, नेहा,सुनिल, लक्ष्मण, हषृ, सुमित, हर्षित, निखिल ने शिविर में अपनी विशेष सेवाएं प्रदान की। वेक्सीनेशन शिविर के समापन के अंत में दैनिक ख़बरां न्यूज़ चैनल से डायरेक्टर सरजीत सिंह, संपादक मुकेश रामावत, फील्ड रिपोर्टर राजेश खंडेलवाल ने स्वास्थ्य विभाग सहित नर्सिंग स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!