Bikaner Live

विश्वहिंदुपरिषद बीकानेर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने आगामी कार्यक्रमो के भव्य आयोजन के लिए बैठक

विश्वहिंदुपरिषद बीकानेर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने आगामी कार्यक्रमो के भव्य आयोजन के लिए बैठक

बीकानेर दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को विश्वहिंदुपरिषद बीकानेर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने आगामी कार्यक्रमो के भव्य आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया । बैठक में विहिप के साथ साथ अन्य विविध संघठनो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए । बैठक में सभी विविध संघटनो से मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पदार्पण के शुभ दिन 22 जनवरी 2024 की भव्य तैयारियों हेतु चर्चा की जिसके पश्चात अयोध्या से आये पवित्र अक्षत को अलग प्रखंडों एवं खंडों में भेजने हेतु पैकेट्स में रखा गया है इन अक्षत कलशों को 20 दिसंबर को धुनिनाथ पंच मंदिर से साय 6:00 बजे संतो के सानिध्य में बीकानेर के सभी सातो प्रखंडों में कलश वितरित किया जाएगा । बैठक का संचालन महानगर कार्यवाह उमेश व्यास ने किया ने किया


बैठक में विभाग मंत्री श्री विनोद सेन,महानगर संघ चालक कन्हैया लाल पाण्डे, महानगर सरंक्षक अशोक पड़िहार , श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र संयोजक गोमाराम जी , महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा , बंसत जी , बजरंग तंवर , ऋषि राज भाटी, हरिकिशन व्यास , हरिशंकर जी सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!