Bikaner Live

पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. श्री चंद्रमोहन छाजेड़ की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. श्री चंद्रमोहन छाजेड़ की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

अच्छे लोग दिलों में इस तरह उत्तर जाते है की मरने के बाद बाद भी अमर हो जाते है।
नोहर के वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. श्री चंद्रमोहन छाजेड़ की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
स्व. श्री चंद्रमोहन छाजेड़ की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा उनके छोटे पुत्र रवि छाजेड़-सविता छाजेड़ पवनपूरी बीकानेर के द्वारा दिव्यांग सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर में दिव्यांग, जरूरत मंद एवं असहाय बच्चों को भोजन करवाने के साथ-साथ शैक्षणिक सामग्री और 5100 रु का आर्थिक सहयोग किया।
कलम के सच्चे सिपाही स्व. श्री चंद्रमोहन छाजेड़ हर क्षेत्र में पारंगत थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अधिवक्ता, पत्रकारिता, एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका का निर्वहन किया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, पत्रकार स्व. श्री चंद्रमोहन जी छाजेड़ की कलम ने नोहर के विकास एवं उद्धार में मत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है और इसी के कारण उन्हें पत्रकारिता के भीषम पितामह की उपाधि से नवाज़ा गया है।
दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर टीम स्व. श्री चंद्रमोहन छाजेड़ की सातवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ईश्वर पवित्र आत्मा को शांति दे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!