टोक्यो में आयोजित पैरा ओलंपिक में भाग लेकर बीकानेर आ रहे पैरा ओलंपिक तीरंदाजी खिलाड़ी श्यामसुंदर स्वामी का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा ।
कल दोपहर ढ़ाई बजे श्याम सुंदर का स्वागत म्यूजिम सर्किल पर महापौर सुशीला कंवर द्वारा किया जाएगा । जिसके बाद रैली के रूप में श्याम सुंदर पब्लिक पार्क , सादुल सिंह सर्किल होते हुए अपने घर जाएगा । इस सम्बंध में श्याम सुंदर के कोच अनिल जोशी ने को बताया कि दोपहर ढाई बजे सर्वप्रथम स्वागत महापौर द्वारा किया जाएगा । जिसके बाद रैली के रूप में पब्लिक पार्क , सादुल सिंह सर्किल , केईएम रोड़ , कोटगेट , दाऊजी रोड़ , सोनगिरी कुंआ , जस्सुसर गेट , पूगल रोड़ होते हुए श्याम सुंदर रैली के रूप में अपने घर जाएगा ।
= इस दौरान रास्ते में जगह – जगह पर श्याम सुन्दर का स्वागत किया जाएगा । म्यूजिमय सर्किल से अपने घर तक करीब 40 जगहों पर श्याम सुंदर का स्वागत होगा । जोशी ने बताया कि जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर की तरफ से बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर 51 किलो की पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार होगा । संगम के सचिव शक्ति रतन रंगा ने बताया कि बीकानेर के लिए यह बड़े गर्व का विषय है कि 40 वर्षों बाद शहर को ओलंपिक स्तर का खिलाड़ी मिला है और वह भी तीरंदाजी खेल से हम सबके लिए खुशी का विषय है इसीलिए बीकानेर पहुंचने पर ओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी का पूरे शहर की तरफ से अभिनंदन किया जाएगा । श्याम सुंदर के भाई लक्ष्मण रामावत ने बताया कि पूगल फांटा पर सब्जी फल विक्रेता ठेले वालों के द्वारा आतिशबाजी की जाएगी तथा मिठाइयां बांटी जाएगी।
म्यूजियम चौराहे पर स्थित सर्किल पर स्वामी के स्वागत के लिए चारों तरफ राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश भक्ति गीतों पर आयोजन होगा ।















