Bikaner Live

जनहित के कार्यों में कोताही ना करें अधिकारिगण-सिद्धिकुमारी

जनहित के कार्यों में कोताही ना करें अधिकारिगण-सिद्धिकुमारी

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने आज अपने कार्यालय में जनसुनवाईं के दौरान अधिकारियों को सक्त निर्देश देते हुवें कहा कि जनता का कोई भी कार्य हो अधिकारी उसे अनदेखा ना करें उस कार्य की प्राथमिकता को समझतें हुवे काम को करने के सफल प्रयास अधिकारियों को करने चाहिये साथ ही ये ध्यान रहें की उस कार्य में हो रही देरी से जनता को कितना नुकसान हो रहा है । विधायक सिद्धि कुमारी ने चौखूँटी फाटक के पास जाम नाले को साफ़ करवाने व सडक़ पर लगने वाले जाम को हटवाने के लिए निगम आयुक्त को फ़ोन पर निर्देश दिये इसके अलावा न्यास , जलदाय विभाग , चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की


भाजपा कार्यक्रताओं व क्षेत्र के लोगो ने किया सम्मान


इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी का बीकानेर पूर्व के अलग अलग क्षेत्रों से आये लोगों ने सम्मान किया व भाजपा के विभिन्न वार्डों मण्डलो , से आये कार्यकर्ताओं ने चौथी बार जीत की बधाई दी

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!