Bikaner Live

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में चार सौ काले चश्मे किए गए भेंट

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में चार सौ काले चश्मे किए गए भेंट

बीकानेर। पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्था वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वार मंगलवार को राजकीय पी.बी.एम. चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जयश्री मुरली मनोहर को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले और अन्य जरूरतमंद नेत्र रोगियों के लिए बेहद काम आने वाले चार सौ काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए।

सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नेत्र चिकित्सालय में मरीजों के लिए काले चश्मे की आवश्यकता को देखते हुए संस्था के माध्यम से सामाजिक सरोकार निभाते हुए यह सेवा कार्य किया गया है और आगे भी चिकित्सालय में जरूरत के अनुसार इन चश्मों की आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, मोहन सुराणा, विजय सिंह पड़िहार, अरुण जैन, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, मनीष आचार्य, विजय कुमार शर्मा, मोहित राजपुरोहित, विमल पारीक इत्यादि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. जयश्री मुरली मनोहर और चिकित्सालय स्टाफ ने इस पुनीत कार्य हेतु समिति सदस्यों का आभार ज्ञापित किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!