Bikaner Live

बीकानेर में दिन-दहाड़े व्यापारी से लूट का प्रयास


बीकानेर। कोतवाली थाना इलाके में दिन दहाड़े एक व्चापारी से लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। इसमें व्यापारी के हाथ में चोट भी आई है। जानकारी के अनुसार मनोज पिती नामक व्यापारी अपने घर से दुकान के लिए निकले। उनके पास एक बैग था जिसमें लाखों रूपये थे। वे जैसे ही रामपुरिया हवेली के पास पहुंचे तो तीन नकापोश युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आये और मनोज से बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने मनोज के हाथ पर बेसबॉल से वार किया ताकि बैग छिटक सके। लेकिन मनोज ने हिम्मत दिखाते हुए बैग की पकड़ मजबूत रखी। इस दौरान उनके हाथ में फैक्चर हुआ। मनोज चोट के बाद जोर से चिल्लाएं। जिससे घबराकर तीन नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल छोड़ मौके से भाग छूटे। भागते समय उनका मोबाइल भी गिर गया। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थानाधिकारी मोनिका मय जाब्ता मौके पर पहुंची और घटना स्थल तथा आसपास की गलियों को खंगाला। यहां से पुलिस को बेसबॉल मिला। जिससे युवकों ने मनोज पर हमला किया था। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बाद में मनोज व उनके परिजन थाने पहुंचे और परिवाद पेश किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post