Bikaner Live

राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन

19 दिसंबर बीकानेर। राजस्थान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रहे, पूर्व मंत्री एवं सरदारशहर विधायक स्वर्गीय पंडित ‌भंवरलाल जी शर्मा के स्मृति स्थल पर तोडफ़ोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए बीकानेर ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एडीएम सीटी बीकानेर जगदीश प्रसाद गौड़ को ज्ञापन सौंपा गया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि सरदारशहर में हुई इस घटना के बाद से सर्वसमाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने एवं हमारे श्रद्धेय भंवरलाल शर्मा की‌ प्रतिमा का अपमान करने वाले असामजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भंवरलाल शर्मा स्मृति स्थल की सुरक्षा बंदोबस्त स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाये तथा घटना की जांच गंभीरतापूर्वक की जाये।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर जिला महामंत्री देवदत्त शर्मा ने बताया कि ज्ञापन देने के लिए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीशप्रसाद गौड़, किशन कुमार पांडे, वाय के शर्मा योगी, भगवती प्रसाद गौड़, देवेन्द्र सारस्वत, मनीष राजपुरोहित, ओमप्रकाश सारस्वत राजेरां, धीरज उपाध्याय राजेन्द्र शर्मा पूर्व पार्षद, भवानी औझा, देवकिशन, राजीव पंचारिया, यश उपाध्याय तथा मधुसूदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post