
बीकानेर 21 दिसंबर 2023 दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में गौभक्त, समाजसेवी आदरणीय नरसी जी कुलरिया का जन्मदिवस मनाया गया।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि आज हम ऐसे भामाशाह का जन्मदिवस मना रहे हैं जिसके दान व नाम की चर्चा हर किसी के जुबा पर है। ऐसे ही दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में उनका सहयोग रहा है। दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के मूक बधिर बालक बालिकाओं ने केक काटकर नरसी जी कुलरिया के दीर्घायु की मंगल कामनाएं की
संस्थान संचालक जेठा राम ने कहां की नरसी जी कुलरीया दीन-दुखियों के प्रति उदार, असहायों का सहारा तथा उनमें जन कल्याण की भावना है। नरसी जी ने इंटीरियर कार्य में अपनी कारीगरी व कौशल का परिचय देते हुवें देश की नई संसद भवन निर्माण कार्य संपूर्ण कार्य किया। ऐसे अनेकों कार्य किए है। और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

सुभाष यादव ने कहां की नरसी जी बहुत बड़े उद्योगपति, समाजसेवी, गौभक्त है। जरूरत मंद लोगो की हर वक्त सेवा करते है।
कार्यक्रम में अम्बा राम इनखिया, दिलीप जी गुप्ता, उषा गुप्ता रोहिताश कांटियां, अनुष्का सुथार, बजरंग जी सुथार, संगीता सुथार, खुशवंत सुथार, सोभा सुथार, अजय कुमार, सुमन शर्मा, रोहित कुमार, रवि कुमार, उपस्थित रहे!















