Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय हदां में प्रथम सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न


राजकीय महाविद्यालय हदां (कोलायत) में दिनांक 18 से 21 दिसंबर तक नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि राजकीय महाविद्यालय हदां में प्रथम सेमेस्टर में कला तथा विज्ञान संकाय में कुल 177 विद्यार्थी पंजीकृत है। विद्यार्थियों ने पहली बार आयोजित हो रही इस आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रो. गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि इस आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, के अनुरूप किया गया। संस्थान का पूर्ण प्रयास रहा कि आंतरिक मूल्यांकन के आयोजन से विद्यार्थियों को जनवरी माह में आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए वास्तविक अनुभव प्रदान किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
इस अवसर पर प्रो. गुप्ता ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय में विद्या संबल योजनान्तर्गत कार्यरत संकाय सदस्यों डॉ. विजय कुमार, डॉ. नरेश, डॉ. कीर्ति राज , सुरेंद्र मेघवाल, सुरजीत महला, , मन्मथ केवलिया, भगत तिगोया, गोविंद सुथार तथा अशैक्षणिक स्टाफ का धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही प्रो. गुप्ता ने आश्वस्त किया कि संस्थान ग्रामीण अंचल में होते हुए भी नयी शिक्षा नीति के नवाचारों को अपनाने में कहीं भी पीछे नहीं रहेगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!