
धर्म चन्द सारस्वत 9323230828
देराजसर गांव के चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में गुरुवार को समाजसेवी मूलचंद भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि रक्त दान करने को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि इससे लाखों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले हमारे सच्चे हीरो हैं, क्योंकि वे जरूरतमंदों की मदद करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अधिक से अधिक लोगों, विशेष कर युवाओं, को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लड कैंप के एमओ डॉ ईशान जोशी ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्त को फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता। रक्त की पूर्ति रक्तदान के जरिए ही हो सकती है। दुर्घटना या गंभीर रोगों में समय पर रक्त उपलब्ध होने पर जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से कई गंभीर रोगों जैसे हृदय रोग आदि होने की संभावना कम हो जाती है। शिविर में 156 युवाओं ने रक्तदान किया। आयोजन समिति नवयुवक मंडल देराजसर ने कार्यक्रम में सभी ब्लड डोनेट करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर आभार जताया।
कार्यक्रम स्थल पर ही श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास भू-बीकानेर के सौजन्य से मातृ मंगल प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सुगनी देवी जेसराज बैद अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर बीकानेर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 121 लोगों का स्वास्थ जांच कर उपचार किया गया। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ चम्पालाल सोनी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पदमा चौधरी ने सेवाएं दी। इससे पूर्व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष विशनाराम सियाग ने सामूहिक रूप से शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दानाराम भांभू, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, उप प्रधान मालचंद नैण, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, देराजसर सरपंच गोमंदराम मेघवाल, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, डूंगर कालेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बुडिया सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के मौजिज लोग उपस्थित रहे।














