
बीकानेर दिसम्बर 22, 2023। बीकानेर बार एशोसिएशन के तत्वाधान में बीकानेर के स्थानीय बार रूम में तेईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। जिसमें आज प्रथम चक के बाद सभी वरीयता प्राप्त खिलाडियों ने अपने अपने मैच जीतें।
प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में बजरंग लाल प्रजापत (1) ने गुलाब सिंह (0) को, संतनाथ योगी (1) ने सुभाष चन्द्र (0) को, नवरतन तंवर (1) ने सुधीर श्रीमाली (0) को, प्रहलाद जाखड (1) ने सुनिल कुमार (0) को, प्रतियोगिता के सबसे युवा अधिवक्ता पंकज व्यास (1) ने अनुभवी अरूण कुमार पुरोहित (0) को, रजाक भाटी (1) ने रजाक समेजा (0) को, वायोवृद्ध मनोहर लाल ज्याणी (1) ने पूर्व चैम्पीयन दाऊलाल हर्ष (0) को, पाबुराम धायल (1) ने अमजद खान (0) को, प्रेमरतन छींपा (1) ने हरीश व्यास (0) को, सियानन्दन शाह (1) ने राजीव नारायण जोशी (0) को, विजयपाल सिंह (1) ने राजेन्द्र सिंह (0) को तथा अनिल कुमार पंवार (1) ने ओमप्रकाश शर्मा (0) को हरा कर अपने अपने मैच जीत कर प्रतियोगिता में विजय अभियान प्रारम्भ किया। वही प्रतियोगिता में सबसे वायोवृद्ध खिलाडी धन्नेसिंह राठौड ने विनोद शर्मा के साथ एंव राकेश गौड ने महेश बाना के साथ अपना अपना अंक बांटा।
इससे पूर्व विशेष जिला न्यायाधीश (श्रम न्यायालय) श्री कृष्ण स्वरूप चलाना एंव स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा ने स्व. श्रीगोपाल आचार्य एडवोकेट को पुष्पांजली अर्पित की तथा बीकानेर बार के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धनेसिंह राठौड के साथ मोहरा चल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री शर्मा ने बोलते कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जिससे हम बच्चों की मोबाईल की लत छुडवा सकते है और इसमें अधिवक्ता समाज में बडी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। इसके बाद श्री अजय कुमार पुरोहित एंव रामकिशन दास गुप्ता ने स्व. श्रीगोपाल आचार्य के साथ बिताये अपने स्मरणों को उपस्थित अधिवक्ताओं के साथ साझा किया। इस अवसर पर काफी संख्या में बीकानेर के अनेक जाने माने अधिवक्ता उपस्थित थे। बार के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के आर्बीटर के अनुसार शनिवार के चक्र सुबह 11.00 बजे से तीन चक्र खेले जायेगें।
( श्री धनेसिंह राठौड )आयोजन सचिव तेईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता 2023 द्वारा दी गई जानकारी!














