Bikaner Live

विधायक पद की शपथ ले पहली बार बीकानेर पहुंचे व्यास, स्थानीय नागरिकों ने किया भव्य अभिनंदन


बीकानेर, 22 दिसंबर। शपथ लेने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचने पर बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान व्यास ने कहा कि बीकानेर की जनता के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ। वे शहर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। उल्लेखनीय है कि विधायक व्यास पिछले कई दिनों से जयपुर रहे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अनेक विशिष्ठ जनों से मुलाकात की। विधायक व्यास शपथ लेने के लिए मोटर साइकिल पर विधानसभा पहुंचे और संस्कृत में शपथ ली। इसके बाद पहली बार बीकानेर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक व्यास का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!