
बीकानेर, 23 दिसम्बर। डॉ लियाकत अली गौरी
प्रभारी जेरियाट्री चिकित्सा अस्पताल, चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक, पूर्व अपर प्राचार्य प्रथम तथा एचओडी मेडिसीन डॉक्टर संजय कोचर के सानिध्य में शनिवार को नेशनल फिजिशियन डे मनाया गया ।एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) का गठन 23 दिसंबर 1944 को हुआ था। 23 दिसंबर की तारीख को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ लियाकत अली गौरी ने नेशनल फिजियन डे पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ परवेज समेजा, डॉ कुलदीप सैनी तथा अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स उपस्थित थे।














