Bikaner Live

विशाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन 30 को-बैनर का हुआ विमोचन- मुख्य अतिथि होंगे सिविल लाईन के भाजपा विधायक गोपाल शर्मा

जयपुर ( नि.सं.) माता हिंगलाज एंड वरुण देव चैरिटेबल ट्रस्ट के सानिध्य एवं अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति के संरक्षकत्व में खत्री मोदी अरोड़ा के साथ सर्व समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन 30 दिसंबर शनिवार को शास्त्री नगर स्थित अभिनंदन बैंक्विट हॉल में प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न होगा ।

इसके बैनर का विमोचन बिरला ऑडिटोरियम में करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मोदी ने बताया कि सम्मेलन की विशेषताएं यह रहेगी कि इसमें देश-विदेश से आने वाले लड़के लड़की मंच पर आकर स्वयं अपना परिचय देते हुए अपने जीवन साथी की तलाश पूरी कर सकेंगे । बायो डाटा शेयर करने के लिए 9509565286 नंबर जारी किया गया ।

अभिनंदन मंत्री महेश मोदी ने बताया कि सम्मेलन में बतौर अति विशिष्ट अतिथि राम कथा मर्मज्ञ भारतीय बाल योगी विष्णुजी अरोड़ा, रतलाम से मशहूर पत्रकार राजेश अरोड़ा, दिल्ली से प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ ख्यातनाम डॉक्टर रेखा अरोड़ा, बीकानेर से मोदी स्टार क्लब के अध्यक्ष श्याम मोदी, भाजपा नेता अजय खत्री,आदि के साथ दिल्ली की मशहूर मॉडल व ख्यातिप्राप्त एंकर पूजा अरोड़ा बीकानेर के समाजसेवी कैलाशी मदनमोहन मोदी के साथ एंकरिंग करेंगी, तो मिस ब्यूटी राजस्थान दीक्षा जैसी प्रतिभाये भी शिरकत करेंगी ।

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेंद्र मोदी करेंगे तो मुख्य अतिथि सिविल लाईन के लोकप्रिय भाजपा विधायक गोपाल शर्मा होंगे । उषा अरोड़ा ने बताया कि सम्मेलन में विधवा, विधुर, तलाकशुदा, व दिव्यांगों के साथ अधिक उम्र के लड़के लड़कियां भी भाग लेकर अपने जीवन साथी की तलाश पूरी कर सकेंगे ।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी सतीश मोदी, गोविंद मोदी, रवि खत्री, रितेश मोदी, अविनाश मोदी, उषा अरोड़ा, रतनदेवी मोदी, मीनू अरोड़ा, रिचा अग्रवाल, अमन मोदी, शशिकांत मोदी, ओमप्रकाश खत्री,राहुल खत्री, आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने टी वी इंटरव्यू में सम्मेलन से संबंधित अपने अपने विचार रखे ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post