Bikaner Live

एसकेआरएयू की प्रबन्ध मण्डल बैठक में कैरियर एडवांसमेंट के साथ नई भर्तियों का अनुमोदन

बीकानेर, 23 दिसम्बरः स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर की प्रबन्ध मण्डल की 114वीं बैठक शनिवार को कुलपति डा. अरूण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 24 सहायक प्राध्यापकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के अन्तर्गत 6000 से 7000 पे ग्रेड देने तथा तीन सहायक प्राध्यापकों को सह प्राध्यापक पद पर पदोन्नत करने का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा 18 से 22 दिसम्बर तक सह प्राध्यापकों, प्राध्यापकों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष पदों की सीधी भर्ती हेतु लिये गये साक्षात्कारों में चयनित 3 प्राध्यापकों, 9 सह प्राध्यापकों एवं एक वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष की नियुक्तियों का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2018 से विश्वविद्यालय में चयनित सहायक प्राध्यापकों एवं सह प्राध्यापकों के कैरियर एडवांसमेंट के लिये यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार नये स्कोर कार्ड को भी अनुमोदित किया गया जिससे गत 5 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के कैरियर एडवांसमेंट का रास्ता खुल सकेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!