Bikaner Live

गीता जयंती विशेष -श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर मानव प्रबोधन प्रन्यास। गीता के श्लोकों से गूंज उठा मंदिर परिसर

बीकानेर परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री सोमगिरी जी महाराज की प्रेरणा आशीर्वाद एवं अनुकंपा से मंदिर अधिष्ठाता स्वामी श्री विमर्शानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में गीता जयंती के पावन पर्व पर गीता के संपूर्ण 18 अध्याय का सामूहिक पाठ हुआ। प्रातः 11:00 बजे पूज्य स्वामी जी महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना की, जिसके पश्चात गीता के 18 अध्याय का पाठ किया गया जिससे संपूर्ण परिसर गीता के श्लोकों से गूंज उठा। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार इस सामूहिक पाठ में हरीशचंद्र शर्मा, राजकुमार कौशिक, बजरंगलाल शर्मा, कैलाशचंद्र शर्मा, नंदकिशोर भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह देवड़ा, रमेश शर्मा, रामनिवास कौशिक, किशन आचार्य, पाना कराल, आशा कौशिक, सुशील व्यास, उर्मिला देवी, ज्योति कंवर, कमला, आशा पांडेय, गुलाब कंवर, यशोदा कुमावत आदि सम्मिलित हुए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post