Bikaner Live

पुरानी फिल्मों की पोस्टर प्रदर्शनी ने सिने प्रेमियों की यादें ताजा की, अरविंद मीढ्ढा पोस्टर प्रदर्शनी  को देखकर  हुए अचंभित…

बीकानेर। दो दिवसीय हिंदी सिनेमा के 100 साल क्लासिक फ़िल्म पोस्टर प्रदर्शनी का शनिवार को हुआ शुभारम्भ , नोशाद एकेडमी ऑफ हिंदुस्तानी संगीत व अमन कला केंद्र बीकानेर द्वारा राजमाता सुदर्शना कला दीर्घा होटल लाल जी के सामने स्टेशन रोड पर सालाना वर्ष की तरह इस बार भी दिवसीय क्लासिक फ़िल्म पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ शनिवार की सुबह 11 बजे हुआ जो आगामी रविवार के दूसरे दिन शाम 6 बजे तक चलेगा । संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शनिवार दिनांक 23 दिसंबर 2023 को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समेजा हाऊसिंग के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा व कांग्रेस शहर जिला कमेटी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविंद मीढ्ढा थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मीना आसोपा ने की। विशेष आमंत्रित मेहमानों में रेल मंडल प्रबंधक आशीष कुमार य , समाजसेवी एन डी रंगा, वरिष्ठ पत्रकार सैयद अख्तर चूडीगर , दवा विक्रेता व समाजसेवी यशपाल नागपाल मौजूद रहे । इस अवसर पर संगीत प्रेमी रहमत अली, संजय सांखला ,रामरतन भादू ,धर्मेंद्र सोनी ,लियाकत ठेकेदार सहित आदि सिने प्रेमी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!