Bikaner Live

शाम की देश राज्यों से संक्षिप्त समाचार

1 30 को प्रधानमंत्री आएंगे अयोध्या: एयरपोर्ट से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे पीएम मोदी, होगी बड़ी जनसभा

2 23 गुना बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात: ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, तेजस विमान समेत दर्जन भर हथियारों की विदेशों में हाई डिमांड

3 24 घंटे में कोरोना के 752 मामले, 4 की मौत, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस; WHO ने कहा- 1 महीने में संक्रमण 52% बढ़ा

4 बजरंग के बाद अब गूंगा पहलवान लौटाएंगे पद्मश्री अवॉर्ड, प्रियंका गांधी से मिले पूनिया और साक्षी, बृजभूषण बोले- ये कांग्रेस की गोद में बैठे

5 आदित्य L1 6 जनवरी को तय जगह पहुंच जाएगा, इसरो चीफ बोले- किस समय लैगरेंज पॉइंट पहुंचेगा, यह सही वक्त पर बताएंगे

6 जम्मू के अखनूर में एक आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सेना ने कहा- निगरानी कैमरे में 3 आतंकी डेड बॉडी ले जाते दिखे

7 BJP की बैठक का आज दूसरा दिन, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी, कार्यकर्ताओं को बताएंगे- लोगों तक सरकार की योजनाएं कैसे पहुंचाएं

8 विजिलेंस की रिपोर्ट- दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं, चीफ सेक्रेटरी से LG बोले- CBI जांच कराएं; BJP बोली- केजरीवाल नकली दवाओं के व्यापारी

9 राजस्थान में कांग्रेस लौटकर फिर ‘सचिन पायलट’ पर आएगी? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बना रहे है रणनीति 

10 राजस्थान में भजनलाल शर्मा के कैबिनेट विस्तार में देरी, कहीं तूफान के पहले की शांति तो नहीं?

11 कर्नाटक सरकार युवाओं को धार्मिक आधार पर बांट रही’, हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने पर भाजपा

12 MP में कांग्रेस विधानसभा चुनाव क्यों हारी?, जीतू पटवारी का जवाब- लोग मानें या न मानें मुख्य कारण लाड़ली बहना

13 शिल्पकार सोमपुरा बोले- राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयार, इसमें राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने वाले 16 गुण झलकेंगे, 25 फीट दूर से दर्शन

14 हिमाचल के लाहौल स्पीति में 3 इंच बर्फ की चादर, गुजरात-राजस्थान में हल्की बारिश, उत्तर भारत में कोहरे की चादर।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post