बीकानेर. रांकावत क्रिकेट एसोसिएशन एव रांकावत महिला सेवा समिति की ओर से रविवार को सीताराम भवन भाग संख्या 1 और 2 में दीपावली स्नेह मिलन, पुरस्कार वितरण और भव्य सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम होगा। मुख्य संयोजक पार्षद प्रतीक स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में कई तरह के प्रोग्राम होंगे। इनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में एक अभियान चलाएंगे। इस प्रोग्राम में इस विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके तहत प्रोग्राम में आने वाली सभी बेटियों को गिफ्ट कूपन दिया जाएगा। रांकावत क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सास बहू प्रोग्राम होगा। इसमें सास बहू साथ आएगी। जिससे घर में सास बहू की मित्रता और वातावरण स्वच्छ रहेगा। सास बहू की प्रत्येक जोड़ी को गिफ्ट कूपन दिया जाएगा। इसके अलावा यूथ चैंप प्रोग्राम भी होगा। जिसमें सभी युवाओं को गिफ्ट कूपन दिया जाएगा।














