Bikaner Live

आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित


बीकानेर, 26। दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के संबंध में जिला कलेक्टर सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई । अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया ने कहा कि विभाग के तहत क्रियान्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का पूरी गंभीरता से क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और कहा कि पोषाहार , आयरन और फोलिक एसिड कंजप्शन के संबंध में भी समुचित मॉनिटरिंग की जाए। सभी सीडीपीओ इस कार्य की फील्ड विजिट के दौरान समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पोषण वाटिका तैयार करने के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए देवठिया ने कहा कि सहजन फली के पौधों के औषधीय गुण के संबंध जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से बच्चे आएं तथा छूटे बच्चों का पंजीकरण करवाया जाएं। इस दौरान प्रगतिरत आंगनबाडी भवनों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की‌ गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भामाशाहों के सहयोग से स्मार्ट टीवी उपलब्ध करवाए गए हैं, उनका समुचित व नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी ,उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सुभाष बिश्नोई सहित महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहीं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!