Bikaner Live

‘वीर बाल दिवस’ पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेकागुरु गोबिंद सिंह और उनके पुत्रों की वीरता ने लाखों लोगों को दी ताकत – अर्जुनराम मेघवाल


बीकानेर , 26 दिसंबर। वीर बाल दिवस पर मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रानी बाजार गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरवाणी सुनी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि माता गुजरी, गुरु गोबिंद सिंह और उनके चारों पुत्रों की वीरता और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी है । गुरु गोविंद सिंह ने कभी भी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाने एवं समावेशी और सौहार्दपूर्ण विश्व की कल्पना की थी। चारों पुत्रों ने अन्याय के आगे सिर झुकाने के बजाए अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपना बलिदान देकर अपनी वीरता के जो उदाहरण प्रस्तुत किए , वे लाखों लोगों के लिए आज भी अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, विजय आचार्य, रामगोपाल सुथार, दशरथ सिंह शेखावत, ओम सारस्वत, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, मनीष सोनी, महेश व्यास, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, कोशल शर्मा, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सोहन चांवरिया, मुकेश ओझा, विमल पारीक आदि उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!