Bikaner Live

भगवान दत्तात्रेय जयंती का कार्यक्रम दशनाम गोस्वामी युवा मंडल द्वारा दशनाम गोस्वामी भवन में आयोजित किया गया।


किसी भी समाज के संपूर्ण विकास कि यदि कोई महत्वपूर्ण आवश्यकता है तो वह है शिक्षा ऐसा कहा जाता है कि शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज ,शहर या देश का नाम रोशन कर सकता है । शिक्षा ही मनुष्य के जीवन में ,समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम होता है । यह कहना था आज आयोजित हुए श्री दश नाम गोस्वामी समाज के गुरु दत्तात्रेय महाराज की जयंती का शुभ अवसर पर अतिथि डॉक्टर विशाल गोस्वामी का । इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास,महंत सुभाष गिरी जी,डाक्टर पूनम पूरी जी,मुकेश गिरी जी अध्यक्ष दशनाम गोस्वामी समाज संस्था,सीताराम गिरी जी अनेकों समाज के प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र बन हरलोई के अनुसार आज आयोजित हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए समाज के विभुतियों व छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर उनका सम्मान भी समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!