Bikaner Live

कांग्रेस के 138 वे. स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वोदय संकल्प कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारीयो का सम्मान।

बीकानेर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन “सर्वोदय संकल्प कार्यक्रम” के चलते बीकानेर के जिलाध्यक्ष-पार्षद नंदलाल जावा ने बताया कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज बांद्राबास गोगा गेट में वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी पाबूराम नायक, छैलाराम जावा, नरेंद्र चांगरा, भगीरथ पंडित, मंगतू गुज़र, शकूर मोहम्मद, नियामत अली, हिरालाल तंवर सहित अन्य को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालनकर्ता जयदीपसिंह जावा ने बताया कि आज के आयोजन में शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बीकानेर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी, बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित वल्ल्भ कोचर, वरिष्ठ कांग्रेसी शौकत अली, गफ्फार जी सहित अतिथि मंच पर आसीन रहे। खुशाल जावा ने बताया कि आज के सम्मान समारोह आयोजन में एजाज पठान, बजरंग बेनीवाल, मेराज खान, मांगू गुज़र, बालराम नायक, जाकिर खान, अमित कुमार, रफ़ीक़ गुजर, मनोज चौधरी, आजम अली, नारायण जैन, मुना गुजर, पीर मोहम्मद सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहें।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!