Bikaner Live

महिला हत्याकाण्ड से जुडे सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिये- व्यास

बीकानेर पश्चिम के नवनिर्वाचित विघायक जेठानन्द व्यास ने श्रीमति लक्ष्मी पुरोहित की विधर्मी द्वारा जघन्य हत्या के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन से बात की और कहा कि इस हत्या काण्ड से जुडे सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिये चाहे वो कितना भी प्रभावशाली क्यो न हो। साथ ही यह भी कहा कि इस हत्याकाण्ड का शीघ्रताशीघ्र खुलासा कर उसके पीछे षडयन्त्र रचने वालों को भी जेल की सलाखों के पीछे डालना है।
इसके बाद श्री जेठानन्द व्यास ने राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री व भारत के विधिमंत्री अर्जुनराम मेघवाल से तुरन्त बात कर उन्हे श्रीमति लक्ष्मी की पारिवारीक परिस्थतियों से अवगत करवाया और उसके परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से अतिशीघ्र राहत राशि दिलवाने के लिए बात की।
श्री जेठानन्द व्यास ने कहा कि हमारी सरकार छोटीकाशी में बढती अपराध की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि इनको रोकने के लिए कडे से कडे कदम उठायेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post