Bikaner Live

बीकानेर से कांग्रेस सेवादल का एक दल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के नेतृत्व….

कांग्रेस स्थापना दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए बीकानेर से कांग्रेस सेवादल का एक एक दल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के नेतृत्व में आज दिल्ली रवाना हुआ है। यह दल स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होने वाले मुख्य समारोह में हिस्सा लेगा और सेवादल की ओर से राजस्थान की सेवादल की टीम का हिस्सा बनेगा । इस अवसर पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि कांग्रेस का 138 साल पुराना इतिहास है और इस दौरान जहां कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी वहीं आजादी के बाद देश की विकास की बागडोर थामी। कल्ला ने कहा कि कांग्रेस इस देश की आत्मा है और भारत का आईना है। पूरे देश में कांग्रेस संगठन के लाखों सिपाही आज भी दक्षिणपंथी ताकतों से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दल में शामिल सेवादल के जिलाध्यक्ष अनिल व्यास ने एक व्यक्तव्य जारी कर कहा है कि सेवादल का कार्यकर्ता काँग्रस संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस दल ने नेहरू गांधी सहित तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के साथ काम किया है और आज जब देश मे लोकतंत्र की रक्षा की आवश्यकता है तब भी सेवादल का सिपाही पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रहा है।
बीकानेर से रवाना हुवे दल में शामिल सेवादल के प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ ने बताया कि सेवादल हमेशा से ही संगठन की रीढ़ रहा है। नाथ ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व से दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रदेश और बीकानेर का सेवादल आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
गौरतलब है कि यह दल जहां दिल्ली में कल स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेगा वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय चुनाव प्रभारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के विषय में चर्चा भी करेगा। पूर्व में भी बीकानेर कांग्रेस सेवादल ने कमल कल्ला के नेतृत्व में उत्तप्रदेश और गुजरात चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई है ।
द्वारा
कमल कल्ला
प्रदेश उपाध्यक्ष
काँग्रेस सेवादल
राजस्थान

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!