Bikaner Live

पार्षद श्रीडूंगरगढ़ के उप चुनाव में भाजपा ने की प्रत्याशी की घोषणा।

नगर पालिका पार्षद श्रीडूंगरगढ़ के उप चुनाव में भाजपा ने की प्रत्याशी की घोषणा। तोलाराम मारू श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर तीन के उप चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए संतोष बोहरा को मैदान में उतारा है। उपचुनाव प्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि वार्ड के कार्यकर्ताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। पार्टी मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह उपचुनाव चुनाव जीतेगी। इससे पहले भी संतोष बोहरा की पत्नी निशा बोहरा भी नगरपालिका पार्षद रहीं हैं।गत पालिका चुनाव में भाजपा पार्षद जगदीश प्रसाद थे। उनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहें हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post