Bikaner Live

अपने यही दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहां गीत संगीत कार्यक्रम 1 जनवरी को

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष मेघराज नागल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हमारी संस्था द्वारा नव वर्ष के आगमन पर 1 जनवरी की सांयकाल को स्थानीय टाउन हॉल में “अपने यही दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहां “गीत, नृत्य एवं संगीत का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है । जिसके बैनर का विमोचन शनिवार की दोपहर को पोलीटेक्निक कॉलेज मार्ग के सामने बेबी हट शोरूम परिसर में किया गया। इस अवसर पर सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, सेवा निवृत्त उर्मूल डेयरी अधिकारी के.के.सोनी, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामकिशोर यादव, ज्वैलर्स व्यवसाय राधाकृष्ण सोनी, भाजपा नेता कुणाल कोचर, संगीत प्रेमी के.कुमार आहूजा, सैय्यद अख्तर, श्रीमती संतोष सोनी, हर्षिता सोनी, सुशील शर्मा ,महेंद्र सिंह, मनीष कुमावत, रिशीका मोनल, मनीष कुमावत, करण सहित कई संगीत प्रेमी विमोचन समारोह में उपस्थित थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post