Bikaner Live

बुजुर्गों व बच्चों ने की जैन पंचतीर्थ यात्राबीकानेर के जिनालयों के किए दर्शन
soni


बीकानेर, 30 दिसम्बर। सकलश्री जैन श्री संघ से जुड़े 135 बच्चों व बुजुर्गों ने शनिवार को बीकानेर के पंच जैन तीर्थयात्रा की । बच्चों ने जिनालयों में दर्शन, वंदन किए तथा मंदिरों के से इतिहास, कला व प्राचीनता, विशेषता से जानकारी हासिल की। बच्ची ने धोरों पर खेलकूद कर आनंद लिया।
यात्रा के संयोजक समाजसेवी विमल चंद कोचर ने बताया कि दो बसों व एक दर्जन बुजुर्गों ने दो छोटे वाहन से करीब 90 किलोमीटर की यात्रा कर अपने आपको धन्य महसूस किया। यात्रा में शामिल बुजुर्ग व बाल श्रावकों का अनेक स्थानों पर अल्पाहार, चाय-नाश्ता व प्रभावना से सम्मान किया गया। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा के नेतृत्व में बच्चों ने जैन पूजा कि पद्धति से मंदिरों में दर्शन किए।
कोचर ने बताया की बच्चों व बुजुर्गो ने रेलदादाबाड़ी, गंगाशहर गोल मंदिर, भगवान आदिनाथ मंदिर, तुलसी विहार कॉलोनी व भीनासर मंदिर, उदयरामसर आसोपा धोरा के जैन मंदिर, 350 वर्ष पुरानी दादाबाड़ी के मंदिर में दर्शन किए। दादाबाड़ी मेंं वरिष्ठ श्रावक भीखमचंद नाहटा परिवार की ओर से साधार्मिक वात्सल्य से सभी का सत्कार किया गया। उदासर, नाल तथा करमीसर कोचरों की कुलदेवी विशला माता के मंदिर में दर्शन किए।
बोहरों की सेहरी के महावीर जी के मंदिर में स्नात्र पूजा आज
बीकानेर, 30 दिसम्बर। मुकीम बोथरा चौक की बहारों की सेहरी के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में रविवारीय जिनालय पूजा, चैत्यवंदन, दर्शन कार्यक्रम के तहत जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चे सुबह आठ बजे स्नात्र पूजा करेंगे।
श्री चिंतामणि मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की प्रभारी सुनीता नाहटा, स्नात्र पूजा के समन्वयक ज्ञान जी सेठिया, पवन खजांची के नेतृत्व में पूजा की जाएगी।
दिव्यांग बच्चों ने जीते मेडल
बीकानेर, 30 दिसम्बर। चूरू में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीकानेर दिव्यांग बच्चों ने पदक जीतकर जताया कि हम किसी से कम नहीं।
एस.एम.एस दिव्यांग सेवा संस्था की कोर्स अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुलगुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में देवेन्द्र गहलोत ने एक व दुर्गा गहलोत ने दो गोल्ड मैडल अलग-अलग इवेंट में प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि पदम सिंह सांखला ने रजत, प्रतापराम आचार्य ने कांस्य, शोभा पंचारिया ने एक रजत व दो कांस्य, कंचन बन ने एक रजत पदक हासिल किए। स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक जय किशन गोदारा व नरेन्द्र उपाध्याय दिव्यांग बच्चों को प्रशिक्षित किया है। बीकानेर पहुंचने पर टीम का अभिनंदन किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!