Bikaner Live

पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र देने घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता:- विनोद सेन

पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र देने घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता:- विनोद सेन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विनोद सेन ने बताया की 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के निमित्त बीकानेर विभाग में लगभग चार लाख परिवारों तक अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत भगवान "श्री रामलला" के मंदिर का चित्र एवं प्रपत्र घर-घर पहुंचाने का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुका है । श्री सैन बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,विश्व हिंदू परिषद एवं विविध क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं को संपूर्ण समाज का सहयोग मिल रहा है , समाज सभी वर्ग ने घर-घर निमंत्रण देने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग कर रहे हैं । बीकानेर महानगर में लगभग 350 टोलियाँ दो लाख परिवारों तक तथा नोखा ग्रामीण एवं खाजूवाला जिले में भी इसी प्रकार दो लाख घरों तक पहुंच कर दिनांक 7 जनवरी,24 तक उपरोक्त कार्य पूर्ण करने की योजना संगठन ने बनाई है । इस निमित्त पूर्व में ही तैयारी प्रत्येक खंड स्तर तक की बन चुकी है ,और लगभग मंदिरों को इसका केंद्र बनाया गया है । दिनांक 22 जनवरी ,24 को इन केंद्रो में ही संपूर्ण समाज अपने-अपने गली मोहाल्लों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक साथ एक स्थान पर आकर के देखने का मन बनाया है । उस दिन समाज "राम" दिपावली मनायेगा, जिस प्रकार 14 वर्षों के पश्चात राम अयोध्या से लौटकर आने पर हिन्दू समाज ने दीपोत्सव मनाया था, उससे भी भव्य दीपावली इस बार सम्पूर्ण समाज मनायेगा ,घरों एवं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना,पकवान,मिठाईयाँ आदि बनाई जायेगी, सायं के समय पटाखे इत्यादि छोङकर खुशियाँ मनाई जायेगी। समाज का सभी वर्ग प्रातः 10:00 बजे से मंदिरों में यज्ञ, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का पाठ, विजय मंत्र आदि का जाप करेगा, तत्पश्चात 11:00 से 1:00 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सामूहिक देखेगा । श्री सेन ने बताया कि, महानगर की 74 बस्तियां में लगभग 5-5 टोलियाँ बनाई गई है इसी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रत्येक खंड स्तर तक टोलियाँ बनाई गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक श्रीमान टेकचंद बरङिया ,विभाग प्रचारक श्रीमान विनायक जी, विश्व हिंदू परिषद के सह विभाग मंत्री महावीर सिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष अनिल जी शर्मा, संरक्षक अशोक जी परिहार, सह मंत्री बसंत कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ऋषिराज भाटी, बजरंग दल संयोजक दुर्गा सिंह शेखावत,लक्ष्मण उपाध्याय, महानगर के सहसंयोजक गोमाराम जी, ग्रामीण मंत्री सतीश जी झ॔वर, जगदीश जी स्वामी ,खाजूवाला अध्यक्ष फूलदास जी स्वामी ,मंत्री राजकुमार ठोलिया ,सह मंत्री नरपत सिंह आदि कार्यकर्ता इस संपूर्ण निमंत्रण कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post