Bikaner Live

देशनोक में मां करणी को लगा सावन भादो कड़ाई महाप्रसादी का भोग

नए साल को देशनोक में मां करणी को लगा सावन भादो कड़ाई महाप्रसादी का भोग, महाजोत, महाआरती का हुआ आयोजन
देशनोक 01 जनवरी सोमवार को मां करणी मंदिर में नए साल यानी आज सोमवार को सावन भादो कड़ाई महाप्रसादी का भोग लगाया गया 14350 हजार किलोग्राम हलुवे का सावनभादो महाप्रसादी का मां करणी को भोग लगा। इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में माता के भक्त व श्रद्धालु मौजूद रहे। यह महाप्रसादी तोलोजी का हाटड़ा सींथल निवासी किशन लाल जी सोनी मौसूण परिवार की ओर की गई। सावन भादवा महाप्रसादी को बनाने में तीन दिन लगे। इसे दो विशालकाय कड़ाह में बनाया जा रहा है। एक कड़ाह में 9000 किलो और दूसरे कड़ाह में 6000 किलो महाप्रसादी बनाई गई।

नववर्ष सोमवार को सवेरे सात बजे पंडित नरेंद्र मिश्र महाराज ने विधिवत् रूप से करणी माता मंदिर में पूजा की। जो कि सवेरे साढ़े नौ बजे तक चलती रही। उसके बाद महाआरती हुई तथा महाप्रसादी का भोग लगाया गया। उसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। सावन-भादवा महाप्रसादी में लगभग 1700 किलो घी, 3760 क्विंटल चीनी , 2150 किलो आटा और एक क्विंटल मेवा का इस्तेमाल किया गया। मेवा में काजू किशमिश , खोपरा और बादाम बराबर मात्रा में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नेहड़ी जी मंदिर और तेमड़ाराय मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। श्री करणी निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह चारण ,उपाध्यक्ष सीतादान चारण व अन्य ट्रस्टी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!