Bikaner Live

शेयर बाजार में शानदार बढ़त बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाईम हाई पर

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई सत्रों से तेजी देखी जा रही है. वहीं, आज यानी 28 दिसंबर 2023 को भी शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है. वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी कोष के प्रवाह के बीच आज दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में रिकॉर्ड बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. इसके साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने ऑल टाई रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. आज सेंसेक्स करीब 260 अंकों की तेजी के साथ 72,262.67के लेवल पर और निफ्टी 50 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 21,715.00 के लेवल पर खुला. हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों इंडेक्स ने अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया.
सेंसेक्स-निफ्टी अपने 52-वीक हाई लेवल पर!
सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, नेस्ले और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!