Bikaner Live

जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां – मेघराज नागल 

बीकानेर।  स्थानीय टाउन हॉल में दिनांक 1/1/20-24
सोमवार की शाम ‘अपने यहीं दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहाँ’ शीर्षक से  रंगारंग गीत /संगीत व नृत्य का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान के अध्यक्ष मेघराज नागल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमारी संस्था द्वारा सालाना नववर्ष के आगमन पर  एक जनवरी
की तारीख को पिछले कई वर्षों से यह गीत संगीत का रंगारंग नई प्रतिभाओं को आगे लाने व संगीत प्रेमियों के लिये कार्यक्रम आयोजित करतीं आ रही हैं, इसी कडी मे इसका आयोजन किया गया । कार्यक्रम  जाने माने समाजसेवी और उधोगपति रामरतन धारणियां  की अध्यक्षता व भाजपा नेता ,पूर्व पार्षद डॉक्टर मीना आसोपा तथा पूर्व पार्षद सुनील बांठिया की सयुंक्त विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर  के. के. सोनी,  हेमलता माथुर, सुशील यादव, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, के. कुमार आहूजा, दिनेश सिंह भदौरिया, संतोष सोनी, राधाकृष्णन सोनी, सुनील दत्त नांगल, भरत प्रकाश श्रीमाली (भाया महाराज), अंनत लाल, विजय स्वामी, मुनिन्द्र अग्निहोत्री,राजेश सांखला, अशोक तंवर एवं शिव दाधीच सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!