Bikaner Live

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के वार्षिक खेलकूदशतरंज प्रतियोगिता में किशन व्यास नरेश अग्रवाल, हेमत सिंघल, तथा कमल सोलकी विजेता

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के वार्षिक खेलकूद का शुभारम्भ श्री राजेन्द्र खत्री उपनिदेशक ह.चा. मा.रा. लोक प्रशिक्षण सरंथान बीकनेर द्वारा राजीव गांधी मार्ग स्थित जिला शाखा के कार्यालय में हुआ। पहले दिन आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में कैरम सिंगल में अमित छगांणी, मयंक राकावंत, अभिषेक आचार्य, कपिल नायक तथा अविनाश डेलू विजेता रहे, कैरम डबल में मयंक राकावंत-राजेश आसोपा व कपिल जोशी-दीपक हर्ष की टीम विजेता रही तथा शतरंज प्रतियोगिता में किशन व्यास नरेश अग्रवाल, हेमत सिंघल, तथा कमल सोलकी विजेता रहे। जिलाध्यक्ष श्री मुकेश जोशी ने बताया कि कैरम व शंतरज के सेमी फाईनल व फाईनल मैच मंगलवार को जिला शाखा कार्यालय में खेले जायेगे। आज के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष श्री मनीष मेघवाल, दयानिधि तिवाड़ी, भंवर चौधरी, गिरीराज हर्ष, राजेश इखियां, गणेश कलवाणी, अजय पुरोहित, रामनिवास विश्नोई, अमित छंगाणी, व अन्य लेखा साथी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री दयानिधि तिवाड़ी व धन्यवाद ज्ञापन श्री भवर चौधरी द्वारा किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!