Bikaner Live

राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण की प्रतियोगितायें सम्पन्न

बीकानेर, 2 जनवरी। राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण में जिला शाखा कार्यालय में कैरम व शंतरज की प्रतियोगितायें सम्पन्न हुई।
राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि शंतरज में कमल सोलंकी विजेता व हेमन्त सिघंल उपविजेता तथा कैरम डबल में अमित छगाणी-अभिषेक आचार्य विजेता व राजेश आसोपा-मंयक रांकावत की जोड़ी उपविजेता रही। इसी प्रकार कैरम सिंगल में अभिषेक आचार्य विजेता व गिरीराज आसोपा उपविजेता रहें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे चरण में बैडमिटन व टैबल टेनिस की प्रतियोगितायें करणी नगर स्थित जिला टैबल टेनिस हॉल में बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम में गिरीराज आसोपा, दुष्यंत छीपा, दीपक हर्ष, कपिलदेव जोशी, नरेश अग्रवाल व अन्य लेखासाथी उपस्थित रहे। जिला सचिव ओकांर सिंह द्वारा भाग लेने वाले प्रतिभागियों व उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post