Bikaner Live

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में 17 हजार से अधिक लोगों ने निभाई भागीदारी


बीकानेर, 2 जनवरी।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न ब्लॉक में आयोजित शिविरों में 17 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी निभाई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर ब्लॉक के बदरासर तथा कावनी, नोखा ब्लॉक के साजनवासी एवं उडसर में, बज्जू ब्लॉक में माणकासर एवं मोडायत, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में पुन्दलसर, खाजूवाला ब्लॉक में बल्लर एवं 17 केएचएम तथा लूणकरणसर के सहनीवाला तथा नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर आयोजित शिविरों में 8000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान करीब 14 हजार लोगों ने विकसित भारत में भागीदारी की शपथ ली।

बुधवार को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को बीकानेर ब्लॉक के शोभासर तथा कानासर, नोखा ब्लॉक के जैसलसर एवं हिमटसर में, कोलायत ब्लॉक में भोलासर एवं अकासर, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में लखासर एवं बेनीसर, खाजूवाला ब्लॉक में दंतौर एवं सियासर चौगान, लूणकरणसर के भीखनेरा एवं कांकडवाला तथा खाजूवाला नगर पालिका कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post