Bikaner Live

भामाशाह मूंधड़ा ने की जिला कलक्टर से शिष्टाचार भेंट


श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल से मिलकर पीबीएम अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग के निर्माण हेतु चर्चा की | ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है ताकि पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों को मेडिसिन विंग का लाभ शीघ्रता से मिल सके | ट्रस्ट द्वारा उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्य से लेकर रोगियों की सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है | जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे मेडिसिन विंग के निर्माण का लाभ जन जन को मिलेगा ही साथ ही साथ जीवन पर्यन्त मूंधड़ा परिवार का नाम अमर हो जाएगा | सस्थ ही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बीकानेर के सर्वांगीण विकास हेतु भामाशाह और बीकानेर के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने हेतु ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया को शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा जिला कलक्टर के प्रमोशन पर बुके भेंट कर बधाई दी |

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post