

बीकानेर 2 जनवरी 2024 अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे ही उनकी तैयारी बड़े जोर जोर से हो रही है पूरे भारतवर्ष में एक अलग ही उत्साह राम मंदिर को लेकर है बीकानेर में भी अक्षत शोभायात्रा के बाद राम भक्तों द्वारा आज बीकानेर के जूनागढ़ परिवार और गायत्री मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर पूजा में रखने के लिए पीले चावल और राम मंदिर का भव्य प्रतिमा चित्र भेंट की 22 जनवरी को हर घर में विशेष पूजा अर्चना करने घर पर राम पताका फहराने का दीपक जलाने का और घरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाने का आग्रह किया!














