Bikaner Live

प्रियाजु भागवत परिवार के तत्वाधान में गोपीनाथ जी के मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा…

प्रियाजु भागवत परिवार के तत्वाधान में गोपीनाथ जी के मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के द्वितीय दिवस की कथा के दौरान भागवत प्रवक्ता जगदीश जी पारीक (नोखा) ने कथा में नारद चरित्र सुना कर ये बताया की बच्चों में संस्कार उनकी माता और विद्यालय की शिक्षा के साथ उनकी संगत से भी प्रभावित होता है ओर भोजन जिस भावना से बनाया जाता है वही भावनाएं बच्चों में भी आती है
उन्होंने बताया कि किस तरह हमारे चारों वेदों का सार श्री भागवत पुराण में समाहित है और किस तरह वेदव्यास जी ने इसकी रचना की
वर्तमान के बच्चों के अच्छे संस्कार बुजुर्गों की सेवा ,ओर जीव हत्या बन्द कर सात्विक जीवन जीने पर विशेष जोर दिया
आज के मुख्य जजमान विजयेंद्र सोनी व सुनीता सोनी बने
द्वितीय दिवस की कथा में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भजनों पर अंत तक झूमते गाते रहे

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!